Ads (728x90)

मुंबई मनपा के माध्यमिक शिक्षकों को बोनस न दिए जाने   का मामला
मुंबई। शिक्षा समिति के सदस्य शिवनाथ दराडे मनपा के 49 अनुदानित स्कूलों के शिक्षकों  को बोनस न दिए जाने से नाराज होकर पालिका  मुख्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन करने का निर्णय लिया है।
    शिवनाथ दराडे ने इस मामले में सबंधित पत्र मंगलवार मनपा आयुक्त अजोय मेहता को लिखा है साथ ही  भाजपा के मुंबई अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार, मनपा महापौर,उप महापौर,भाजपा के गट नेता मनोज कोटक  को  भी दिया है। पत्र के माध्यम से दराडे नेकहा   है कि  मनपा खुद के स्थायी कर्मचारियों को बोनस दे रही है। मनपा के 149 माध्यमिक स्कूल में से 100 स्कूल बिना अनुदानित वर्ष 2008-09 और उसके बाद शुरू हुआ है। ये मनपा के कर्मचारी हैं। 49 अनुदानित स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और अन्य कर्मचारी मनपा के स्थायी कर्मचारी है। उन्हें बोनस नहीँ दिया जा रहा है। इन्हे बोनस न दिए जाने का कोई क़ानूनी कारण भी नहीं है।इस संबंध में शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से के साथ भी बैठक हो चुकी है।  427 निजी अनुदानित स्कूल के शिक्षक   और अन्य कर्मचारी मनपा के कर्मचारी नहीँ निजी ट्रस्ट के कर्मचारी है। उसके बाद भी उन्हें बोनस दिया जा रहा है। तो स्थायी कर्मचारियों के साथ यह अन्याय क्यों किया जा रहा है। मेरी बातों पर ध्यान न दिया गया तो 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से अनिश्चितकालीन उपवास करूँगा।
   बता दें कि महापौर स्नेहल आंबेकर द्वारा मनपा कर्मियों और बेस्ट के कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की घोषणा मंगलवार को की गई है!

Post a Comment

Blogger