Ads (728x90)

मुंबई में टीबी के मरीजों का नामांकन
संवाददाता
मुंबई/ मुंबई महानगर पालिका क्षयरोग (टीबी) नियंत्रण संस्था की ओर टीबी और औषध प्रतिरोधी (डी. आर टीबी) के मरीजो को मुफ्त उपचार सेवा दिया  जाता है। इस वर्ष जून 2016 तक से 12 हजार 234 टीबी के मरीज और 2 हजार 261 औषध प्रतिरोधी मरीजों का नामांकन हुआ है।  इससे मरीजों के उपचार के लिए सहाय्यता मिलेगा, इस दौरान मुंबई में टीबी नियंत्रण संस्था ने मरीजों को सभी सेवाएं देने के लिए केंद्रीय क्षयरोग विभाग के मार्गदर्शन टाटा इंस्ट्टियूट आॅफ सोशल साइंस के साथ संस्था नया प्रक्रिया शुरू किया है। तीन अक्टूबर 2016 को टीबी रोग से ग्रसित मरीजों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को जागरूक किया गया, कार्यक्रम में मनपा स्वास्थ्य विभाग अधिकारी डॉ. पद्यमा केसकर, उप कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. दक्षा शहा और टीम ने तकरीबन चालीस मरीजों को कार्यक्रम में जागरूक किया गया। गोवंडी मनपा विभाग द्वारा इनदिनों बीमारी को लेकर जनजागृत्ति मुहीम चलाई गई है।

Post a Comment

Blogger