Ads (728x90)

मुंबई। बांद्रा(पूर्व) स्थित बेहरामपाड़ा में गुरुवार को दोपहर को एक 4 मंजिली झोपड़पट्टी गिर  जाने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। और 5 लोग घायल हो गए है। घायलों का उपचार  पालिका के भाभा अस्पताल में चल रहा है। मरने वालों में 3 छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल है।इस घटना के कारण इलाकें में शोक का माहौल है। 
गुरुवार को दोपहर को 1.40 पर फायरबिग्रेड के नियंत्रण कक्ष में बेहराम पाड़ा में झोपड़पट्टी गिरने की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन व्यवस्थापन कक्ष द्वारा तुरंत सम्बंधित विभाग के सहायक आयुक्त,विभागीय नियंत्रण कक्ष को जानकारी देकर मदद भेजी गई। और इस घटना की जानकारी महापौर, उपमहापौर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों आदि को दे दी गई। और बांद्रा के भाभा अस्पताल और सायन अस्पताल के दुर्घटना विभाग को सतर्क कर दिया गया था। मलबा हटाने के लिए 2 जेसीबी  और 30 कर्मचारी लगाये गए हैं।  मरनेवालों के नाम आयेशा अकबर खान(12), अली निसार खान(3.5),ओसामा निसार(14), अफिफा सादाब(1), अरीबी सदर खान(2) और रुसुदा निसार खान(16) है जबकि दौलत शेख(50), जुल्फिकार निसार खान(18),साखिया खान(35), अब्दुल सलाम शेख(34) और इस्लाम इकबाल शेख़(17) घायल हैं। इसमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज भाभा अस्पताल में किया जा रहा है। अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं।

Post a Comment

Blogger