Ads (728x90)

घाटकोपर में पुलिस के लिए 8 हजार घरों का स्मार्ट टाऊनशीप का निर्माण होगा - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई - पुलिस के लिए घर उपलब्ध करके देने के लिए सरकार ने समयबद्ध कार्यक्रम लिया है। 

मुंबई/ पुलिसों के लिए घाटकोपर में 8 हजार घरों का स्मार्ट टाऊनशीप का निर्माण करने की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज की है। नायगाव पोलीस मुख्यालय में राज्य शासन और एशियन हार्ट इन्स्टिटयूट के संयुक्त विद्यमान से पुलिसों के लिए दिल के स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री फडणवीस के हस्ते किया गया। तब वह बोल रहे थे। कार्यक्रम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के. पी. बक्षी, सह पोलीस आयुक्त (अपराध) संजय सक्सेना, सह पोलीस आयुक्त (प्रशासन) अनुपकुमार, एशियन हार्ट इन्स्टिट्यूट के डॉ. रमाकांत पांडा के साथ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार बड़ी संख्या से उपस्थित थे। इस समय मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा की, पुलिसों को कई तनाव होने से उसका परिणाम उनके सेहत पर होकर उन्हें दिल की बिमारी जैसे बिमारी के सामने जाना पड़ता है। जनता की देखभाल करनेवाले पुलिसों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। इस कर्तव्य के और सामाजिक पहचान के भावना से ‘एशियन हार्ट इन्स्टिटयूट’ने मुंबई पुलिसों के स्वास्थ्य की जांच उपक्रम  करने का निर्णय लिया। इस पहल के लिए उन्हें सराहनीय है। आरोग्य सेवा में काम करनेवाले अन्य सेवाभावी संस्थांओं ने खुद्द आगे आकर इस प्रकार का उपक्रम करे और इस संस्थांओं को शासन उन्हें सर्वतोपरी मदद करेगी, यह भी मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा।           राज्य के पोलीस बल ने दुनिया में प्रतिष्ठा हासिल की है। इस पुलिस दल को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए शासन हरतरह से कोशिश कर रही है, यह कहकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा की, राज्य में पुलिसों के लिए 1 लाख घरे का निर्माण होगा। घाटकोपर में 8 हजार घरों का स्मार्ट टाऊनशीप निर्माण का निर्णय शासन ने लिया है। इस जगह आधुनिक पध्दती की शैक्षणिक,आरोग्यसुविधा, कौशल विकास और प्रशिक्षण केंद्र जैसी सुविधा उपलब्ध की जायेगी।  इसके साथ पुलिसों को खुद्द और सस्ता घर मुंबई शहर और शहर के बाहर करने के लिए शासन ने समयबद्ध प्रोग्राम हाथ लिया है।  सेवानिवृत्त पुलिस और उनके परिवारों का शामील नवंबर 2016 से शुरू होनेवाले ‘महात्मा फुले जनआरोग्य योजने’ में करने का महत्वपूर्ण निर्णय शासन ने लिया है। इस योजना के माध्यम से विभिन्न 700 अस्पतालों में 1200 बीमारियों पर मोफत इलाज किया जाएगा। इस योजना का विमा हप्ता राज्य शासन भरेगी यह भी मुख्यमंत्रि ने इस समय कहा।             मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा की, पुलिस की पत्नी और बच्चो को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।  इसके साथ, ड्यूटी पर होते हुए हमलों में मौत हुई पोलीसों को शहीद का दर्जा देने का निर्णय शासन ने लिया है। शहीदों को मिलनेवाले सभी लाभ उनके परिवारों को मिलेगा।  साथ ही ऐसी घटना ना हो इसलिए शासन कोशिश करेगी। इसके साथ पुलिसों पर काम का तनाव कम करने के लिए आधुनिक तंत्रज्ञान का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए जोर दिया जा रहा है। सीसीटीव्ही के च्या माध्यम से यातायात के नियमो का उल्लंघन करनेवालों को ई- चलान भेजने का निर्णय लिया गया है।  साथ ही बॉडी कॅमेरा के  माध्यम से पुलिसों को अधिक सक्षम किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिसों को वॉकीटॉकी की सुविधा उपलब्ध करके देने के लिए भी शासन की कोशीश है, यह मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है। एशियन हार्ट इन्स्टिट्यूट द्वारा हरसाल 5 हजार पुलिसों की सेहत जांच होगी। संस्था के ‘सी पी आर मोबाईल बनाये है और इस माध्यम से 5 हजार पुलीस और 25 हजार स्वयंसेवको कों आपत्कालीन समय में दिल की देखभाल करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा यह डॉ. रमाकांत पांडा कहा है। टाटा ट्रस्ट और अन्य संस्थां  के माध्यम से पुलिसों के बच्चों के लिए व्होकेशनल ट्रेनिंग, वाहन चलने का प्रशिक्षण और काउंसलिंग जैसे प्रशिक्षण दिये जाएंगे, यह जानकारी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के. पी. बक्षी  ने दी है।

Post a Comment

Blogger