Ads (728x90)

लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए 2016 का पीपल चॉइस अवार्ड मिला है। उन्हें यह पुरुस्कार पसंदीदा अभिनेत्री की श्रेणी में मिला है। इसमें प्रियंका ने एक एफबीआई एजेंट का किरदार निभाया था।
‘पीपल चॉइस अवार्ड’ हासिल करने वाली प्रियंका पहली भारतीय हैं। इस श्रेणी में प्रियंका का मुकाबला एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, ली मिशेल और मार्शिया गे हार्डन जैसी हॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों से था।
प्रियंका ने यह जानकारी अपने प्रशंसकों को ट्विटर पर दी और वोट करने के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंन लिखा, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मेरे लिए वोट करने वालों का शुक्रिया। मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं।’ प्रियंका ने ट्विटर पर ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर भी प्रशंसकों के साथ साझा की।

Post a Comment

Blogger