Ads (728x90)

गोरेगाव सिद्धार्थ अस्पताल के सी.टी स्कैन मशीन का उद्घाटन
मुंबई – गोरेगाव स्थित मुंबई मनपा संचालित सिद्धार्थ अस्पताल का उद्धाटन उद्योगमंत्री सुभाष देसाई के हाथों कर शिवसेनेना ने अपना वादा निभाया है| म्हाडा के जमीं पर बने ३०० अतिरिक्त बिस्तरों का अस्पताल निर्माण होने के बाद मनपा का सपना साकार होगा यह विश्वास शिवसेना नेता और राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने व्यक्त किया|
गोरेगाव के नागरिकों की सुविधा हेतू सी.टी स्कैन विभाग शुरू करने का सपना सुभाष देसाईजी ने देखा था| पी(दक्षिण)विभाग प्रभाग समिती अध्यक्षा प्रमिला शिंदे के अथक प्रयास से मुंबई महानगर पालिका औक क्रस्ना डायग्नोस्टिक सेंटर के यांच्या संयुक्त प्रयास से गोरेगांव(प) में सिद्धार्थ रुग्णालय में अत्याधुनिक १२८ स्लाईस सी.टी स्कैन मशीन उपलब्ध करायी गयी है| इस समारंभ में सार्वजनिक आरोग्य मंत्री ड़ॉ.दीपक सावंतजी ने अध्यक्षपद स्विकारा. प्रमुख अतिथी के तौर पर मुंबई महापौर स्नेहल आंबेकर, विधायक तथा विभागप्रमुख सुनील प्रभू, पी(दक्षिण)विभाग प्रभाग समिती अध्यक्षा प्रमिला शिंदे, स्थानिय नगरसेवक राजू पाध्ये, नगरसेविका वर्षा टेंबवलकर, माजी नगरसेवक दिलीप शिंदे, क्रस्ना डायग्नोस्टिक सेंटरके कार्यकारी संचालिका पल्लवी जैन और नागरिक बडी संख्या में मौजुद थे|
सुभाष देसाई ने कहा, मनपा तथा निजी संस्थाओं के माध्यम से सिद्धार्थ अस्पताल में स्व.मीनाताई ठाकरे ब्लडबैंक, डायलेसीस सेंटर आदी कार्यान्वित है साथ ही २४ घंटे सी. टी. स्कैन विभागभी शुरू किया गया है| इसका लाभ पश्चिम उपनगर के गोरेगांव परिसर के नागरिकों को होगा| आरोग्य मंत्री से मिले आश्वासन पर यहा जल्दही सुसज्ज पोस्टमार्टम केंद्र शुरू होगा|
अपने अध्यक्षीय भाषण में सार्वजनिक आरोग्य मंत्री ने कहा, सी.टी स्कैन विभाग शुरू करने के लिए उद्योग मंत्री सुभाष देसाईके लगातार प्रयाससे यह सपना आज साकार होते नजर आ रहा है| शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे स्वास्थ के प्रती संवेदनशील रहे है तथा गरीबों के लिए अच्छी स्वास्थ सुविधा मुह्य्या करने के प्रती हमेशा कटीबध्द रहे है| युती
सरकार के कार्यकाल में ठंडी पडी डायलेसिस और सी.टी. स्कैन योजना राज्य के २६ जिलों में शुरू करने की जानकारी उन्होंने दी | 

Post a Comment

Blogger