Ads (728x90)

लंदन स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के मकान मालिक का नाम अब भी गुलदस्ते में!
जायजा दौरे पर  खर्च हुए रु 25.45 लाख
सॉलिसीटर कंपनी को दिया रु 3.10 करोड़
भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के मकान का जायजा लेने के लिए लंडन की विदेश यात्रा पर रु 25.45 लाख का  खर्च हुआ है और मेसर्स सेडॉन ईद सॉलिसीटर कंपनी को रु 3.10 करोड़ शुल्क के तौर पर दिए गए है लेकिन इस मकान के मालिक जा नाम अबतक गुलदस्ते में हैं। सामाजिक न्याय व विशेष सहाय मंत्री राजकुमार बडोले ने 2 वही प्रधान सचिव उज्वल कुमार उके ने 1 बार लंदन की यात्रा करते हुए अनुक्रमे 12 और 6 दिन लंदन ने निवास किया। महात्मा फुले मागासवर्ग विकास महामंडल की तिजोरी से रकम खर्च किए जाने की जानकारी  आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को सामाजिक न्याय व विशेष सहाय विभाग ने दी हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सामाजिक न्याय व विशेष सहाय विभाग से भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा निवास किए हुए मकान का जायजा दौरा और खर्च की गई रकम की जानकारी मांगने पर पहले तो उन्हें पहले वह जनहित वाली न होने और  व्यक्तियों के निजी मामलों में बेमतलब हस्तक्षेप होने के नाम पर देने से इंकार किया गया।  अनिल गलगली ने प्रथम अपील करने के बाद उपसचिव दि.रा.डिंगले ने जानकारी देने का आदेश जारी किया। अनिल गलगली को विभिन्न शासन निर्णय के दस्तावेज दिए गए।
सन 1921-22 इस दौरान भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर लंदन स्थित 10, किंग्ज, हेनरी रोड, एन. डब्लू 3 में रहा करते थे। यह निवास ओपन नीलामी द्वारा बेचने का विज्ञापन जारी होते ही मंत्रीमंडल ने दिनांक 03.02.2015 को इसे खरीदने को मान्यता देते हुए सामाजिक न्याय व विशेष सहाय मंत्री की अध्यक्षता में समिती गठीत की। दिनांक 03.02.2015 को लंदन के मेसर्स सेडॉन इस सॉलिसीटर कंपनी को रु 3.10 करोड़ रुपए फीस देने को मान्यता दी गई और दिनांक 16.02.2015 को व्हिडिओ कॉन्फरन्स द्वारा बैठक लेकर ये रकम सॉलिसीटर सेडॉन के अकाउंट में ट्रान्सफर की गई। मकान खरीदी की आगे की घर कार्यवाही के लिए दिनांक 10.04.2015 को शासन निर्णय जारी कर सामाजिक न्याय व विशेष सहाय मंत्री राजकुमार बडोले और प्रधान सचिव उज्वल कुमार उके के लंदन दौरे के लिए रु 15 लाख मंजूर किए गए।  12 दिन में बाद पुनश्च दिनांक 22.04.2015 को संशोधित
शासन निर्णय जारी करते हुए रु 5 लाख की राशि बढाकर उसे रु 20 लाख किया गया।  दिनांक 23.04.2015 से 28.04.2015 इस 6 दिन के संपूर्ण दौरे के लिए रु 17,45,641 इतनी रकम खर्च होने का दावा महात्मा फुले मागासवर्ग विकास महामंडल के  उपमहाप्रबंधक ने किया हैं। उसके बाद 4 महीने के बाद पुनश्च सामाजिक न्याय व विशेष सहाय मंत्री राजकुमार बडोले ने अकेले ही विदेश दौरा किया जिसपर रु 8 लाख खर्च हुए हैं। दिनांक 26.08.2015 से  31.08.2015 इस दौरान दरम्यान बडोले मकान की खरीदी प्रक्रिया अंतर्गत एग्रीमेंट करने के लिए  लंदन को गए थे। जिसके लिए शासन निर्णय उसी दिन यानी  दिनांक 26.08.2015 को जारी किया गया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिये मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय मंत्री और राज्यमंत्री के अलावा गृह राज्यमंत्री सपत्निक लंदन जाने की चर्चा मंत्रालय में है।
#  मकान मालिक का नाम अब तक गुलदस्ते में!
भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने निवास किए हुए मकान की किंमत 32 करोड़ अदा की है लेकिन कही पर भी उस मकान के मालिक के नाम का जिक्र नही किया गया हैं। इस मकान की तय की हुई रु 32 करोड़ की रकम मकान मालिक के बजाय सॉलिसीटर मेसर्स सेडॉन के अकाउंट में ट्रान्सफर की गई हैं दिनांक 16.09.2015 को जारी शासन निर्णयानुसार राज्य की आकस्मिकता निधी से ये रकम दी गई हैं। इस मकान के मालिक का नाम अब तक गुलदस्ते में है और महाराष्ट्र की सरकार मकान मालिक का नाम नही उपलब्ध करा रही हैं।
# रिपेयर और प्रदर्शन पर 50 लाख का खर्च
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर 2015 में इंग्लड (यूनाइटेड किंगडम) के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान वे राज्य सरकार द्वारा खरीदी किए गए मकान पर जाएगे। इस मौके पर वहां पर भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के जीवनचरित्र पर प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा उसके लिए मकान के रिपेयर और प्रदर्शन के लिए रु 50 लाख भारतीय उच्चायुक्त,लंदन के अकाउंट में जमा की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तारीख अबतक तय नही हैं।

Post a Comment

Blogger