Ads (728x90)

महापौर दुबारा विवादों में फंसी
संवाददाता / मुंबई
मुंबई। मुंबई की महापौर स्नेहल आंबेरकर दुबारा विवादों मे फंस गई है। इस बार महापौर पर अवैध इमारतों में खुले हुक्का पार्लर का उद्धघाटन करने का आरोप लगाया गया है। सोमवार को स्थायी समिति क ी बैठक में मनसे के गटनेता संदीप देशपांडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि महापौर ने पिछले शुक्रवार को एक हुक्का पार्लर का उद्घाटन किया था लेकिन जिस इमारत में हुक्का पार्लर खोला गया है वह इमारत अवैध है।  महापौर द्वारा उद्घाटन किए जाने के कारण अवैध इमारत के खिलाफ मनपा अधिकारी कार्रवाई करने से पीछे हट रहे हैं।
      बता दे की है कि  मुबंई  की महापौर स्नहेल आंबेरकर ने हाल ही में शुक्रवार को डॉकयार्ड रोड स्टेशन के पास स्थित खादी ग्रामोद्योग नामक इमारत में शॉप क्र ५ और ६ का उद्घाटन किया। सोमवार को स्थायी समिति की बैठक में मनसे के संदीप देशपांडे ने महापौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह इमारत अवैध है। इमारत की एक मंजिल पूरी तरह से अवैध है। इसके खिलाफ मनपा के ई वार्ड द्वारा चार बार कार्रवाई की गई लेकिन महापौर द्वारा हुक्का पार्लर का उद्घाटन किए जाने के कारण दुबारा इमारत के खिलाफ कार्रवाई करने से कर्मचारी कतरा रहे हैं। कांग्रेस क ी नगरसेविका शीतल म्हात्रे ने कहा कि शायद महापौर को इस बात का पता नहीं होगा की इमारत अवैध है। पूर्व महापौर डॉ शुभा राउल हुक्का पार्लर के खिलाफ हैं जबकि स्नेहल आंबेरकर इसका उद्घाटन कर रही हैं।

Post a Comment

Blogger