Ads (728x90)

महालक्ष्मी यात्रा के समय चलाए गए अधिक
 बसों को मिला मुंबईकरो का शाथ
संवाददाता / मुंबई
मुंबई। मुंबई कि दुसरी लाईफ लाईन कहे जाने वाली   बेस्ट प्रशासन द्वारा      यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिवर्ष महालक्ष्मी यात्रा के समय अधिक बसों को चलाती है। महालक्ष्मी  यात्रा हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह में आयोजित कीया जाता है। अनेक त्योहारों जैसे की एरंगल यात्रा, महाशिवरात्री,  रक्षाबंधन, रमजान ईद, भाऊबीज, बकरी ईद, आदि के समय भी बेस्ट द्वारा अधिक बसो को चलाया जाता है।
    गौरतलब है कि महालक्ष्मी  मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण प्रतिवर्ष भायखला स्टेशन और महालक्ष्मी स्टेशन पर  आकर बेस्ट की बसों की सुविधा लेते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर बेस्ट प्रशासन ने भायखला और महालक्ष्मी स्टेशन से  महालक्ष्मी मंदिर तक अधिक बसों को चलाया जाता है। इस साल १३ अक्टूबर से २१ अक्टूबर की कालावधि में बेस्ट प्रशासन ने  प्रतिदिन १८ अधिक बसों को चलाया। सुबह ६ बजे से रात को १० बजे के दौरान बसों को चलाया गया। इस बसों का लाभ  तकरीबन ७६,००० मुंबईकर यात्रियों ने लिया।
    बता दे  कि बेस्ट प्रशासन इस बिच     यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरक्त बसों को नियंत्रित करने के लिए अनेक  परिवहन अधिकारी और बस निरिक्षकों ने बड़ी मेहनत की। जिसके कारण बेस्ट द्वारा विभिन्न अवसरों पर चलाई गई अतिरिक्त  बसों को अच्छा मुंबईकरो का साथ मिला।

Post a Comment

Blogger