Ads (728x90)

  बेस्ट के अतिरिक्त महाव्यवस्थापक के पद पर संजय भागवत की नियुक्ति
मुंबई। बेस्ट के अतिरिक्त महाव्यवस्थापक के पद पर संजय मधुकर भागवत की नियुक्ती की गई है। बेस्ट समिति की बैठक में आज इस नियुक्ति को मान्यता दी गई।
  बता दें कि संजय भागवत एम टेक डी आई टी हैं और बेस्ट में आने से पूर्व वर्धा के अतिरिक्त जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा  मुंबई उपजिलाधिकारी, सिडको के मुख्य भूमि और सर्वेक्षण अधिकारी, महाराष्ट्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के उप संचालक, दाभोल उर्जा परियोजना के विशेष भूसंपादन अधिकारी आदि विभिन्न पदों पर कार्यरत थे।
   इसके अलावा सिद्धीविनायक मंदिर न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के इस पद पर भी कार्यरत थे।

Post a Comment

Blogger