Ads (728x90)

मुंबई काँग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी स्मृति पुरस्कार समारोह

मुंबई। भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में प्रदान किए जाने वाले इंदिरा गांधी स्मृति पुरस्कार समारोह का आयोजन आज १९  नवंबर को मुंबई में किया जा रहा है। इस समारोह में कला, उद्योग, शिक्षण व पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले  लोगों को गौरवान्वित किया जाएगा।
  गौरतलब है कि  मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने मुंबई कांगे्रस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में बताया कि नरीमन प्वाइंट स्थि त यशवंतराव चव्हाण केंद्र में १९ नवंबर को दोपहर २ बजे समारोह आयोजित किया जाएगा। लोकसभा की भूतपूर्व अध्यक्ष मीरा  कुमार व अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुख्य सचिव जनार्दन द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।  इस पुरस्कार समारोह के कार्यक्रम में अभिनेत्री व समाज-सेविका जूही चावला, अंतरराष्ट्रीय एथलीट कविता राउत, लेखिका- कवियित्री कविता महाजन, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शिक्षा शास्त्री फरीदा लांबे, उद्योगपति डॉ. मेघा फणसालकर तथा सं पादिका राही भिडे को सम्मानित किया जाएगा।
   संजय निरूपम ने कहा कि इस दौरान अनेक क्षेत्रों के महानुभावों को सम्मानित करने की परंपरा है। मीरा कुमार व जर्नादन  द्विवेदी के हाथो इन लोगों को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं का चयन करने के लिए इंदिरा गांधी स्मृति  पुरस्कार समिति की समन्वयक प्रिया दत्त ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मीरा कुमार और जनार्दन द्विवेदी इस दौरान इंदिरा गांधी  के साथ उनके कुछ विशेष संस्मरणों पर प्रकाश डालेंगे।

   उद्धव ठाकरे के पास बहुत पैसा है वह जमीन खरीदकर स्मारक बनवाएं
मुंबई। उद्धव ठाकरे को अपने पैसे से जमीन खरीदकर बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बनाना चाहिए, उनके पास बहुत पैसा है।  महापौर का बंगला हैरिटेज इमारत है वहां पर स्मारक नहीं बनाना चाहिए। यह बात संजय निरूपम ने कही।
   मुंबई कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में संजय निरूपम ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसका विरोध  किया जाएगा। अगर उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो अदालत में जाएंगे। बालासाहेब ठाकरे पिछले ४० वर्षों से अधिक समय  तक मातोश्री में रहे हैं, उनका स्मारक वहीं बनना चाहिए। उस जगह को सभी लोग जानते हैं। भावनात्मक दबाव में कोई भी  हेरिटेज इमारत शिवसेना को नहीं देना चाहिए।

Post a Comment

Blogger