Ads (728x90)

दीपावली के दौरान पानी की कटौती रद्द की जाएं-देवेंद्र आंबेरकर


मुंबई। मनपा मे विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र आंबेरकर ने दीपावली के दौरान पानी की कटौती रद्द करने की मांग मनपा आयुक्त अजोय मेहता से की है। 
 देवेंद्र आंबेरकर ने पत्र के माध्यम से आयुक्त को लिखा है कि इस वर्ष कम बरसात होने के कारण प्रशासन ने शुरू में ही 20 प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा क ी है। मुंबई में प्रतिवर्ष दीपावली बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस वर्ष 10 नवंबर से 13 नवंबर तक की कालावधि में दीपावली मनाई जानेवाली है। इस दौरान पानी की कटौती को रद्द कर लोगों को दिलासा दिया जाएं। अब देखना यह है कि मनपा आयुक्त विरोधी पक्ष के पत्र को कितना महत्व देते हैं।

Post a Comment

Blogger