Ads (728x90)

छठ पूजा के लिए बेस्ट चलाएगा अधिक बसें
संवाददाता / मुंबई
मुंबई। मुंबई की दुसरी लाईफ लाईन कही जाने वाली बेस्ट प्रशासन ने मुंबई में बड़े पैमाने पर मनाएं जाने वाले छठ पर्व को देखते हुए श्रद्धालूओं की सुविधा के लिए मंगलवार और बुधवार को अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है।
 बेस्ट के  इस निर्णय के तहत बेस्ट प्रशासन ने जुहू बीच, गणेश घाट-पवई, गोराई खाडी आदि जगहों पर छठ पूजा मनाने वाले लोगों की सुविधा के लिए शहर और उपनगरों के अनेक बस मार्गों पर १७ नवंबर शाम को १६ और १८ नवंबर को सुबह ६ अतिरिक्त बसों को चलाएगा। यह बसें बसमार्ग क्रमांक-२०३, २३१, २५३, २५६ और ३३९ आदि से चलाई जाएंगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन अधिकारियों, बसनिरीक्षकों और सुरक्षा व दक्षता पथकों की नियुक्ति की जाएगी। बेस्ट प्रशासन ने सभी लोगों से आवाहन किया है कि वह अधिक से अधिक इन बसों को लाभ उठाएं।

Post a Comment

Blogger