Ads (728x90)

यात्रियों को बढ़ाने के लिए बेस्ट का विशेष अभियान
मुंबई। बेस्ट प्रशासन ने यात्रियों क ी सुविधा और बेस्ट के प्रति लोगों में विश्वास जगाने तथा आर्थिक उत्पन्न और यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए यात्रियों से सीधे मुलाकात यह प्रवासी संपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत 15 नवंबर के  दिन बेस्ट उपक्रम के मध्य उपनगर विभाग के धारावी, कुर्ला, मरोल, मजास, दिंडोशी और मागाठाणे डिपो के डिपो व्यवस्थापक व वरिष्ठ अधिकारी सुबह 11 बजे से डिपो में उपस्थित रह यात्रियों से सीधे मुलाकात करके बस सेवा से संबंधित समस्या और सूचना नोट करेंगे। 
     इसके अलावा बस सेवा का स्तर सुधारने व यात्रियों से प्राप्त होने वाली आय को बढ़ाने के लिए बस याात्रियों से सूचनाएं ली जाएंगी। बेस्ट प्रशासन ने इसके लिए सभी नागरिकों से आवाहन किया है कि इस अभियान के तहत लोग उपस्थित रहकर अपनी सूचनाएं और समस्याएं बेस्ट व्यवस्थापक को बताएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहकार्य करें।
    बता दें कि बेस्ट प्रशासन इन दिनों आर्थिक घाटे में चल रही है। और बेस्ट को घाटे से उबारने के लिए बेस्ट प्रशासन प्रयत्नशील है। इसके लिए बेस्ट तरह-तरह का अभियान चला रही है। इसी के तहत यात्रियों से सीधे मुलाकात अभियान चालू किया है। इसके पूर्व भी कई जगहों पर बेस्ट ने इस तरह का अभियान चलाया है। 

Post a Comment

Blogger