Ads (728x90)

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडगावं के बीच ८ तत्काल विशेष गाडियाँ
संवाददाता
मुंबई/ मध्य रेल ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिकत भीड़ को देखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडगावं के बीच ८ तत्काल विशेष गाडियाँ चलाने का निर्णय लिया है। ये गाड़ियॉं भारतीय रेल पर सर्वप्रथम मध्य रेल द्वारा चलाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इन तत्काल विशेष गाड़ियों में यात्रियों से केवल तत्काल प्रभार लिया जाएगा। इस में किसी भी प्रकार का डायनमिक फेयर नहीं होगा तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली गाड़ियों का आरक्षण सभी यात्रि आरक्षण केंद्रों तथा इन्टरनेट द्वारा ८ मई २०१५ से प्रारंभ होगा। जिसका विवरण निम्ना नुसार है:- क) लोकमान्य तिलक टर्मिनस –मडगावं विशेष ०१००५ विशेष गाडी दिनांक ९.५.२०१५ एवं १६.५.२०१५ को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ००४५ बजे प्रस्थाान कर (ठाणे प्रस्थान ०१०८ बजेः पनवेल प्रस्थान ०२१३ बजे) उसी दिन ११३० बजे मडगावं पहुंचेगी।०१००६ विशेष गाडी दिनांक ९.५.२०१५ एवं १६.५.२०१५को मडगावं से १२३० बजे प्रस्थानन कर उसी दिन २३४५ बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ख) लोकमान्य तिलक टर्मिनस –मडगावं विशेष
०१०४५ विशेष गाडी दिनांक १०.५.२०१५ एवं १७.५.२०१५को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ०११० बजे प्रस्थोन कर (ठाणे प्रस्थान ०१३५ बजेः पनवेल प्रस्थान ०२१३ बजे)उसी दिन १२३० बजे मडगावं पहुंचेगी।
०१०४६ विशेष गाडी दिनांक १०.५.२०१५ एवं १७.५.२०१५को मडगावं से १६०० बजे प्रस्थाान कर दूसरे दिन ०३३० बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
दोनों गाड़ियों के ठहराव:- ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगावं, खेड, चिपलून, रत्नबगिरी, वैभववाडी रोड, कनकवली, कुडाल, सावंतवाडी रोड,थिविमएवं करमाली।
दोनों गाड़ियों के संरचना:- एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, ७ शयनयान श्रेणी, ६ द्वितीय श्रेणी एवं २ गार्ड ब्रेक वॅन.
आरक्षण : गाडी क्रमांक ०१००५एवं ०१०४५ दोनों सेवाओं का आरक्षण दिनांक ८.५.२०१५ से प्रारंभ होगा।

Post a Comment

Blogger