Ads (728x90)

भिवंडी।एम हुसेन। संपूर्ण देश में कोरोना वायरस की महामारी फैली हुई है इसी प्रकार भिवंडी  शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी  इस विषाणु का संक्रमण बढते जा रहा है  । आयुष मंत्रालय, भारत सरकार  द्वारा  सिफारिश करने के अनुसार  होमियोपॅथिक ' अर्सेनिक  अल्बम - ३०'  इस औषधि से शरीर में  रोगप्रतिकार शक्ती  बढाने के लिए उपयुक्त  है जो कोरोना से लड़ने में  साहायता  करती है।इसलिए  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के  जिलाध्यक्ष  शैलेश बिडवी  ने  राज मित्र मंडल के माध्यम से  सरकारी आरोग्य केंद्र पडघा, पत्रकार व पडघा विभाग के  नागरिकों को होमियोपॅथिक 'अर्सेनिक  अल्बम- ३०'  नामक औषधि का  वितरण कर सामाजिक स्तर का पालन किया है। 
कोरोना  वायरस के बढते संक्रमण को रोकने के लिए तथा सभी सामान्य  रोगप्रतिकार की शक्‍ति  बढाकर कोरोना पर  मात करने के लिए  सरकारी आरोग्य केंद्र के डॉक्टर, नर्स, कर्मचारी, पत्रकार, तथा पडघा  विभाग के  नागरिकों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जिलाध्यक्ष शैलेश बिडवी  के हस्तों होमियोपॅथिक  'अर्सेनिक  अल्बम -  ३०'  नामक  औषधि का  वितरण किया गया है।
     उक्त अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जिलाध्यक्ष शैलेश बिडवी  ने  अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि  कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है । रातोदिन   सरकारी यंत्रणा काम कर रही है,इसलिए  हम  भी नागरिकों को भी  इसे गंंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेना चाहिए। सामाजिक भावनाओं को मन में रखकर हमने  होमियोपॅथिक ' अर्सेनिक  अल्बम -३०' औषधि से शरीर के  रोगप्रतिकार शक्ति  को बढ़ाने के लिए  वितरण किया गया है।

Post a Comment

Blogger