Ads (728x90)

भिवंडी ।एम हुसेन। शहर के पावरलूम व गोदाम में काम करने वाले  मजदूरों को एसटी  महामंडल  ने  30  निशुल्क  बस  द्वारा  मजदूरों को मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश उनके मूल  गावं आज  दोपहर  3  बजे रवाना  किया गया है ।उक्त अवसर पर  उपविभागीय अधिकारी डॉ मोहन नलदकर ,तहसीलदार शशिकांत गायकवाड ,पुलिस  उपयुक्त राजकुमार शिंदे ,नारपोली पुलिस स्टेशन के  वरिष्ठ पुलिस  निरीक्षक मालोजी शिंदे  ने  हरा झंडा दिखाकर  उन्हें  रवाना किया  है।उक्त अवसर पर प्रवासियों को भैरव सेवा समिति व अखिल भारत गुजराती समाज द्वारा  फुड  पैकेट व पीने के पानी का  बोतल वितरित  किया गया है। कुल 30 बस द्वारा 810 मजदूरों को सामाजिक अंतर को ध्यान में रखते हुए बस रवाना हुई है। उक्त अवसर पर  मजदूर  संघटना द्वारा  उपस्थित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया  है। 




Post a Comment

Blogger