Ads (728x90)

मुंबई:-मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह एवं महासचिव बी के तिवारी द्वारा मुलुंड के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का आयोजन गोविंद सिंह के कांग्रेस कार्यालय, देवीदयाल रोड,मुलुंड(प)पर किया गया।
   इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में एकनाथ गायकवाड़(अध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),चरण सिंह सप्रा(पूर्व विधायक, उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),डॉ बाबुलाल सिंह(उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह(कार्यकारी अध्यक्ष-ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस),किशोर मुंडाकेल(सचिव-मुंबई कांग्रेस)
उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमार नायर,मधुकर म्हात्रे,राजेश इंगले,कैलाश पाटिल,नीता जोशी,दयाशंकर सिंह,उपस्थित रहे
संचालन भरत सोनी ने किया।
  इस अवसर पर 600 लोगों को कंबल वितरण किया गया।
    इस अवसर पर बोलते हुये एकनाथ गायकवाड़ ने गोविंद सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ठंड में
कंबल वितरण का महान कार्य केवल कांग्रेस वाले ही कर सकते हैं।
समारोह के आयोजन में संतोष सोनावणे,हरीश गुप्ता श्रीकृष्ण कांबले, करुणानिधि,संजय घरत, विट्ठल सातपुते,राजेश गायकवाड़,बबीता गुप्ता,त्रिवेणी गोस्वामी, संतोष सिंह,रमेश विश्वकर्मा,शरीफ खान,शानू शेख,भरत अमेसर,का विशेष योगदान रहा


Post a Comment

Blogger