Ads (728x90)

भिवंडी । एम हुसेन।  शहर परिसर में  महिलाओं पर अन्याय व अत्याचार कीअनेक घटना प्रकाश में आने का सिलसिला जारी है,  इसी क्रम  में पत्नी  को पति द्वारा  तलाक देने के बाद  चारित्र के  संशय पर कैंची  भोंक कर जान से मारने की  घटना नेहरूनगर ,नवीबस्ती  स्थित  मंगलवार को घटित हुई है।
 इस प्रकरण में  शहर पुलिस स्टेशन ने हमलावर पति के  विरुद्ध  महिला  की मां ने  मामला दर्ज कराया है जिसके बाद  शहर पुलिस ने हमलावर पति को  गिरफ्तार कर लिया है।
      पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार  कासीम सायेब पटेल ( ३२  निवासी .नेहरूनगर ,नवीवस्ती ) पत्नी को  जान से मारने का प्रयास करने वाले  पति का नाम है । जो पत्नी के  चारित्र  पर  श॔का करता था ।इसी के चलते होने वाले  विवाद में  कासीम व  पत्नी  जिसका तलाक हो चुका ।जिसकारण  उसकी पत्नी  अपनी मां के  घर रहती थी  व सिलाई मशीनपर कपडा  सिलाई कर अपना उदरनिर्वाह करती थी । मंगलवार को  मां के  घर कासीम  इसकी  पत्नी सिलाई मशीनपर काम कर रही थी।इसी  जगह कासीम  आया व  उस ने  तलाकशुदा  पत्नी के चारित्र पर  संशय करते हुए  '' तू मेरी नहीं हुई  तो भी मैं तुझे  किसी का नहीं  होने  दूंगा'' ऐसा  बोलते हुए  सिलाई मशीनपर  रखे हुए  लोहे की कैंची से उसके  सीने पर , हाथ पर, सिर आदि पर सपासप वार कर उसे  जान से मारने का   प्रयत्न किया ।इसके बाद  जखमी महिला को उपचार  के लिए   अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है।  जखमी महिला की मां आशा कादीर शेख ( ४५  निवासी .नवीबस्ती ) ने शहर पुलिस स्टेशन में  भादंविसं कलम ३०७ अन्वये कासीम  के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है ।जिसे  शहर पुलिस ने कासीम  को  गिरफ्तार कर लिया है  ।इस मामले की  विस्तृत जांच  पुलिस निरीक्षक नितीन पाटील कर रहे हैं।       

Post a Comment

Blogger