Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।भारतीय जनता पार्टी  जग भर में सर्वाधिक सदस्यों वाली राजकीय पक्ष है इसे बढाने के लिए एक एक  व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करने वाले बूथ कार्यकर्ताओं की  मेहनत अधिक है परिणामस्वरूप आगामी समय में  बीस प्रतिशत वृद्धि होगी। इस प्रकार समाज के सभी जाती धर्म के सभी वर्ग के नागरिक भाजपा के सदस्य कैसे होंगे इसके लिए कार्यकर्ताओं को अथक प्रयास करने की जवाबदारी लेनी चाहिए इस प्रकार का आवाहन भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम के सहप्रमुख अरुण चतुर्वेदी ने  भिवंडी भाजपा शहर व ठाणे जिला ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से बालाजी हॉल पद्मानगर स्थित आयोजित बूथ कार्यकर्ता मार्गदर्शन सभा  में संबोधित करते हुए किया है। 
          इसी प्रकार अपने मार्गदर्शन में अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि देश  व राज्य में भाजपा सरकार द्वारा किए गए अच्छे  कामों को पहुंचाने के लिए नागरिक मतदान के माध्यम से भाजपा को विजयी करेंगे इसलिए इस पक्ष में काम करने वाले कार्यकर्ताओं की जवाबदारी महत्व की है कि सभी जाती धर्म के जनता को  पक्ष के साथ जोडना आवश्यक है, जिसमें कहीं असफलता भी मिल सकती है तो ऐसी स्थिति में उन क्षेत्रों में वरिष्ठ स्तर पर  कार्यकर्ता भेज कर  बल  दिया जाएगा यह बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ग्यारह करोड़  सदस्यों की संख्या के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहे हैं।इसलिए पक्ष  सदस्यता अभियान में बीस प्रतिशत वृद्धि होने के संकेत दिए हैं यह काम जलाबदारी से बूथ कार्यकर्ता सफलतापूर्वक करेंगे इस प्रकार का विश्वास व्यक्त किया है।इसी प्रकार जग भर में पर्यावरण की समस्या गंभीर है इसलिए  बूथ कार्यकर्ताओंं ने सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही सामाजिक रूप से  प्रत्येक ने कम से कम पांच वृक्ष लगाकर  पर्यावरण को समतोल रखने के लिए सहकार्य करने के लिए  आवाहन किया। इसी के साथ ही सेठ जुग्गीलाल पोद्दार हाईस्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। 
          उक्त कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन करते हुए शहर जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी ने कहा कि पक्ष के प्रत्येक कार्यक्रम में शहर के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम करते हुए  इस सदस्यता अभियान को भी कार्यकर्ता सफल  करेंगे और सर्वाधिक सदस्य पंजीकरण करेंगे इस प्रकार का विश्वास  व्यक्त किया है। उक्त कार्यक्रम में भाजपा व पूर्व श्रमी जनसंघ पक्ष में निष्ठापूर्वक काम करने वाले कार्यकर्ताओंं का मान्यवरों के शुभहस्तों सत्कार किया गया  तथा  कार्यक्रम में प्रस्तावना प्रेमनारायण राय ने प्रस्तुत किया .

उक्त कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश सदस्यता अभियान के सह प्रमुख संजय उपाध्याय , विधायक महेश चौघुले , शहर जिलाध्यक्ष संतसोष एम शेट्टी , ठाणे जिला ग्रामीण अध्यक्ष दयानंद चोरघे , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या सुगंधा टावरे सहित नगरसेवक हनुमान चौधरी , सुमित पाटील , यशवंत टावरे , पदमा भुमेश कल्याडप, साखराताई बगाडे,भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर ,युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल पाठारे ,दीपक झा, सहित भारी  संख्या में बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मानसी राजे ने किया

Post a Comment

Blogger