Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।भिवंडी में छठ पूजा की तैयारियां जंगी पैमाने पर शुरू है। वहीं उत्तर भारतीय बिहार छठ पूजा समिति तथा भिवंडी शहर आरपीआई उत्तर भारतीय विभाग की ओर से वराल देवी तालाब के तीनों घाट पर साफ सफाई, मरम्मत तथा अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग मनपा प्रशासन से की गई है। उक्त संस्थाओं की मांग पर मनपा आयुक्त मनोहर हिरे ने प्रभाग  क्रमांक 3 के प्रभाग अधिकारी सुदाम जाधव को आदेश दिया है कि, छठ पूजा पर्व से पहले  वरालदेवी घाट, कामतघर घाट तथा फेना घाट पर कृतिम तालाब के पानी की सफाई ,स्वागत मंच,परिसर की साफ सफाई, फोकस लाइट,सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
            गौरतलब हो कि भिवंडी शहर में छठ पूजा का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आगामी 13 नवंबर को शाम के समय सूर्यास्त के समय हजारों की संख्या में लोग वरालदेवी तालाब सहित शहर के अन्य तालाब तथा नदी के किनारे एकत्र होकर शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत शुरू करते हैं, और पूरी रात निर्जल व्रत रहकर के दूसरे दिन सुबह 14 नवंबर को सूर्योदय के समय सूर्य देवता को अर्घ्य देकर अपना व्रत का समापन करेंगे। इस त्यौहार को मनाने के लिए उत्तर भारत बिहार, झारखंड राज्यों के रहने वाले हजारों लोग पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ परंपरागत रूप से छठ का त्यौहार मनाते हैं। जिसकी तैयारियां जोरों से शुरू हैं। जिसके लिए उत्तर भारतीय बिहार छठ पूजा समिति की बैठक की गई।जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से छठ पर्व मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसमें कलाकारों द्वारा भजन गायन तथा आगंतुक अतिथियों के स्वागत का  कार्यक्रम भी रखा गया है। भिवंडी शहर के कामतघर परिसर में सबसे बड़ी संख्या में उत्तर भारत, बिहार, झारखंड राज्य के लोग रहते हैं, जो छठ पूजा पर्व को बड़ी  निष्ठा और समर्पण से मनाते हैं। इस अवसर पर वराल देवी तालाब पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र होती है। त्योहार की तैयारी के लिए बिहारी संघ के अध्यक्ष गणपत चौधरी तथा भिवंडी आरपीआई उत्तर भारतीय विभाग के अध्यक्ष शंकर आर चक्रवर्ती मुन्ना भाई ने मनपा आयुक्त को लिखित पत्र देकर मांग की है कि  वरालदेवी तालाब के किनारे बने तीनो कृतिम घाट वरालदेवी घाट, कामतघर घाट तथा फेनागांव घाट के परिसर को पूरी तरह से साफ सुथरा कराया जाए, वहां सुरक्षा रक्षक नियुक्त किए जाएं, अन्य वर्षों की तरह तीनों घाट पर स्वागत मंच,प्रकाश हेतु फोकस लाइट तथा घाट के पानी को साफ करने की पूरी व्यवस्था की जाए। इस पर्व को मनाने के लिए स्थानीय नगर सेवक व उपमहापौर मनोज काटेकर, पूर्व महापौर व सेना नगरसेवक तुषार चौधरी, विरोधी पक्ष नेता श्याम अग्रवाल, भाजपा गट नेता निलेश चौधरी, प्रभाग सभापति  हनुमान चौधरी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को छठ पर्व पर प्रशासन की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं इस वर्ष भी उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। साथ ही आश्वासन दिया है कि, छठ पर्व मनाने वाले सभी लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। मनपा प्रशासन पूरी तरह से सुसज्ज है।

Post a Comment

Blogger