Ads (728x90)

जिलाधिकारी ने  44 लाख रुपए अनुदान दिए


समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नजीरपुर गांव में आज सुबह मिट्टी की धंसने में दबने से चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं 12 लोग घायल हो गया, जिन्हें चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया, वहीँ सात लोगो को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीँ ग्रामीणों ने बताया की आज सुबह लगभग 07:20 बजे में छठ पूजा की मिट्टी का चूल्हा बनाने के लिए कुछ लोग गांव के ही रेलवे लाइन के समीप (पोखर) गड्ढा में मिट्टी काटने के लिए गए थे। इसी क्रम में धसना धस जाने के क्रम में चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें से मृतक का नाम इस प्रकार सही है:- ०१.राजकुमारी देवी उम्र 55 वर्ष पति शिवनन्दन सिंह, ०२. लालो पासवान उम्र 48 वर्ष पिता स्व० हरिलाल पासवान, ०३. अमित कुमार उम्र 16 वर्ष पिता मंगल दास, ०४. कुमारी रूना देवी उम्र 38 वर्ष पति राजकुमार सिंह हैं। वहीं करीब एक दर्जन से लोगो के जख्मी होने की भी बात सामने आरही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर डी एम चंद्रशेखर सिंह, डीएसपी कुंदन कुमार, एस डी ओ और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाई में जुटे गये हैं। वहीँ समस्तीपुर डी एम चंद्रशेखर सिंह ने घोषणा किए की सरकारी सहायता में दी जाने वाली 4 लाख, 20 हजार और 3 हजार की अनुदान की राशि मृतक के परिजनों को दी जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरा गांव शोकाकुल हो उठा है। वहीँ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया की गावं के लोग पोखर से छठ पूजा के लिए मिट्टी का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी काट रहे थे इसकी क्रम में अचानक धसना धसने से घटना घटित हुई और चार की मौत हुई। समस्तीपुर बिहार से हिंदुस्तान की आवाज के लिए राजकुमार राय 9431406262

Post a Comment

Blogger