Ads (728x90)

प्रतीकात्मक तस्वीर

भिवंडी। एम हुसेन ।भिवंडी शहर के कामतघर से सटे हुए पाइप लाइन के ठाकराचा पाड़ा में एक 14 वर्षीय लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर पाइपलाइन के पास सुनसान में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़िता लड़की के माता-पिता की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस ने शंभू महतो 14 नामक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की की मां पड़ोसी के यहां आराम कर रही थी। जिसे बुलाने के लिए लड़की वहां गई थी। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी शंभू लड़की को बहला-फुसलाकर पाइप लाइन के पास ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। उसके बाद पीड़िता बच्ची रोती बिलखती अपने घर आई , और अपनी मां से आप बीती सुनाई। इस पूरी घटना को सुनकर उसकी मां ने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत की । इस घटना की जानकारी मिलते ही भिवंडी शहर पुलिस में कार्यरत महिला पुलिस उपनिरीक्षक अश्विनी राऊत घटनास्थल पर पहुंचकर कुकर्म करने वाले शंभू महतो को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मंगलवार को बाल न्यायालय में हाजिर किया गया।

Post a Comment

Blogger