Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। राज्य शासन की महाराष्ट्र कृषी उत्पन्न पणन  (विकास व विनियमन ) अधिनियम 1963  कलम 31  (1) (सुधारणा ) 2016 अन्वये भिवंडी कृषी उत्पन्न बाजार समिति  पर दो तज्ञ विशेष निमंत्रित संचालक के रूप में  शेलार गावं के  शांताराम तुकाराम भोईर व नांदकर के  पांडुरंग गोविंद पाटिल की नियुक्ति  की गई है। राज्य का सहकार व पणन विभाग द्वारा  राज्य के  पांच करोड़  रुपये की अपेक्षा    अधिक वार्षिक उत्पन्न करने वाली  कृषी उत्पन्न बाजार समिति पर चार तज्ञ व्यक्ति की  तथा पांच करोड़  रुपये की अपेक्षा कम वार्षिक उत्पन्न होने वाली  बाजार समिति पर दो तज्ञ व्यक्ति की विशेष निमंत्रित संचालक के रूप में  नियुक्ति किए गए  इसी के अनुसार भिवंडी कृषी उत्पन्न बाजार समिती पर  भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ता  शांताराम भोईर व पांडुरंग पाटिल की कृषी तज्ञ संचालक के रूप में  सहकार पणन व वस्त्रोद्योग विभाग कक्ष अधिकारी जंयत भोईर ने  नियुक्त किया है।भिवंडी लोकसभा सांसद  कपिल पाटिल ,विधायक  किसन कथोरे ,विधायक  महेश चौघुले व भाजपा  ठाणे जिलाध्यक्ष  दयानंद चोरघे की  शिफारिस व पत्र व्यवहार के अनुसार उक्त  नियुक्ति  हुई है यह जानकारी  नवनिर्वाचित सदस्यों ने दी है।  उक्त  नियुुक्ति पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष  श्रीकांत गायकर,तालुकाध्यक्ष पी.के.म्हात्रे,जि.प.सदस्य श्रेया गायकर,दयानंद पाटिल,सरपंच संदीप पाटिल ,पूर्व  सरपंच घनश्याम भोईर ,उद्योगपती चंद्रकांत भोईर ,वसंत भोईर,जि.प.सदस्य अशोक घरत,उपाध्यक्ष राजेंद्र भोईर, गुरुनाथ लसने ,भिवंडी पं.स.सभापती रविना जाधव,कृ.उ.बाजार समिती के  पूर्व  सभापती दत्तात्रेय पाटोले,अनंत चौधरी, रामदास भोईर आदि  अभिनंदन किया।

Post a Comment

Blogger