Ads (728x90)

नालासोपारा :- (आर आर सिंह) वसई विरार
नगरपालिका में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले ,कई महीनों से वेेेतन नही दिया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से समय पर वेतन नहीं देने के कारण ठेके कर्मचारियों की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सैकड़ों की संख्या में ठेके कर्मचारियों के सामने भूखमरी जैसी स्थित उत्पन्न हो गयी है। मनपा आयुक्त से ठेके कर्मचारी के वेतन संबंधी बात कही गयी तो उन्होंने भी ठेकेदार को मनपा की ओर से भुगतान करना अभी बाकी कहते हुए सीधे तौर पर पल्ला झाड़ लिया| ज्ञात हो कि वीवीसीएमसी क्षेत्र में मनपा द्वारा ठेके पद्धती से कार्य कराया जाता है| मनपा ठेकेदार की ओर से ठेके कर्मचारियों की नियुक्ती की जाती है| पालिका में 900 के आसपास ठेके कर्मचारी कार्यरत हैं| इन सभी कर्मचारियों का वेतन गत लगभग 4 माह से नहीं मिला हुआ है| बढ़ती महंगाई और बच्चो की पढ़ाई आदि जैसे खर्च भी उठाना मुश्किल हो गया है| कई माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है | संबधित विभाग को कई बार इस बात की जानकारी दी गई, किन्तु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है | मनपा ठेकेदार से इस मामले में बात करने पर उन्होंने बताया कि पैसों की कमी के कारण कर्मचारियों को वेतन देने में देरी हो रही है।जैसे ही हमारे पास पैसे आ जाएँगे सभी कर्मचारियों का वेतन कर दिया जाएगा |

मनपा आयुक्त पूरी तरह अपना पल्ला झाड़ते नजर आए | एक कर्मचारी ने यह भी बताया कि चार माह से वेतन मनपा ठेकेदार द्वारा नहीं दिया गया है ।इसके बावजूद भी मनपा ठेका कर्मचारियों से रविवार के दिन भी काम कराया जाता है | उक्त संबंध में मनपा आयुक्त सतीश लोखंडे ने बताया कि ठेके पर काम कर रहे हैं ।उनसे हमारा कोई लेना देना नही है | उन्हें वेतन न मिलने कारण ठेकेदार के पास पैसों की कमी हो सकती है | उन्होंने यह भी बताया कि मनपा द्वारा ठेकेदार का कुछ पैसों का भुगतान करना बाकी है
जो कुछ ही दिनों में कर दिया जाएगा |

Post a Comment

Blogger