Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। होटल देर रात तक  चालू रखने के लिए व दारू विक्री करने के लिए  हफ्ता की मांग करने वाले  दो कथित पत्रकार को नारपोली पुलिस ने रिश्वत की रकम स्वीकारते हुए  रंगेहातथ पकड कर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत अर्जुन तोलानी ( ४९ निवासी . उल्हासनगर ) व अश्विनी दीपक पवार ( २७ ) इस प्रकार  गिरफ्तार होने वाले दोनों  कथित पत्रकारों के नाम हैं।यह दोनों एक साप्ताहिक मेरा टाउन नामक  समाचार पत्र के  पत्रकार हैं,  यह बोलते हुए  मुंबई नाशिक महामार्ग पर  ओवली सीमांतर्गत मिनी पंजाब होटल के संचालक हरिया गोपाल राउल को  तुम्हारा देर रात तक होटल चालू रखने के लिए व दारू विक्री करना है तो प्रति माह  ४० हजार रुपये देने होंगे। यदि पैसा नहीं दिया तो तुम्हारे विरुद्ध  पेपर में  समाचार प्रकाशित कर राज्य उत्पादन शुल्क व पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से  कार्रवाई  कराएंगे इस प्रकार की  धमकी दिए थे।जो अंतत  १० हजार रुपये में तय हो गया था । होटल संचालक हरिया ने उक्त प्रकरण की जानकारी नारपोली पुलिस स्टेशन को दी। जानकारी के अनुसार  एपीआय विजय मुर्तडक ने सोमवार सायंकाल के समय जाल बिछा कर   कथित पत्रकार भरत तोलानी व अश्विनी पवार इन दोनों को  १० हजार रुपया रिश्वत की रकम स्वीकारते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। उक्त  दोनों को मंगलवार  के दिन न्यायाल में पेश किया जिन्हें मा न्यायालय ने  ८ मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।               

Post a Comment

Blogger