Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। शहर के  पद्मानगर ,नारायण कंपाउंड  स्थित संचालित पावरलूम  कारखाने में  बुधवार की सुबह  भीषण आग लगने की घटना घटित हुई है। संयोगवश  कोई जनहानि नहीं हुई है। परंतु  लाखों रुपये का  कपडा व सामान जलकर  खाक हो गया है। उक्त भीषण  आगजनी  में  रमेश देवचंद शाह का  दो पावरलूम  कारखाना जलकर खाक हो गया है।  उक्त पावरलूम कारखाने में लकडी का पोटमाला था जिसपर बडे पैमाने पर  तैयार कच्चा कपडे का  ताखा व धागा जमा रखा हुआ था। इसलिए  आग  क्षण भर में  चारों तरफ फैल गई और दोनों ही  कारखाने के पावरलूम सामग्री  व कच्चा माल जलकर खाक हो गया है जिसमें  लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उक्त आगजनी का कारण अद्यापी  स्पष्ट नहीं हुआ है।  आगजनी की जानकारी मिलते ही  भिवंडी व कल्याण के  अग्निशमन दल के  चार वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और  आग  नियंत्रित करने में सफल रहे।परंतु  पानी के अभाव के कारण  लगभग  दो घंटे तक  आग को नियंत्रण  करने के बाद  अग्निशमन दल के  जवानों को   सफलता मिली। विशेष रूप से उक्त  कारखाने के चारों तरफ  नागरी बस्ती है  व आग की लव व धुआं से बडे पैमाने पर  पत्रा तोडकर  भिवंडी मनपा आपत्कालीन कर्मचारियों ने  व स्थानिक पुलिस की सहायता से    50  से  अधिक परिवारों को  घटनास्थल से निकाल कर पडोस की  इमारत में  पहुंचाकर  नागरिकों को  सुरक्षित किया। उक्त आगजनी का मामला शहर पुलिस स्टेशन ने दर्ज कर लिया है और आगजनी के कारणों का पता लगाने के लिए जुट गई है।   

Post a Comment

Blogger