Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन। अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न अनुदानित योजनाओं की जानकारी के लिए शुरू की गई अल्पसंख्यक मोर्चा संवाद रथ यात्रा का बुधवार को भिवंडी आगमन हुआ।  भिवंडी भाजपा जिलाध्यक्ष   संतोष एम शेट्टी तथा पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं   ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया और रथ यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए केजीएन चौक पर एक बड़ी सभा लेकर अल्पसंख्यकों को सरकारी सहायता योजना की जानकारी दी तथा भाजपा सरकार के 3 वर्ष के कामकाज का लेखा जनता के सामने प्रस्तुत किया। उक्त  यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने किया।
      केंद्र व राज्य सरकार की द्वारा  अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विभिन्न अनुदानित योजना की शुरुआत की गई है जिसके प्रचार और प्रसार की कमी के कारण आम जनता तक इसकी जानकारी नहीं मिलने से नागरिकों को इन योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा था। जिसके लिए नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व प्रदेशाध्यक्ष  रावसाहेब दानवे के मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के नेतृत्व में संपूर्ण महाराष्ट्र में संवाद रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। संवाद यात्रा 6 मार्च से औरंगाबाद से निकलकर पूरे राज्य में भ्रमण कर रही है। उक्त  संवाद यात्रा का बुधवार को भिवंडी में आगमन हुआ  जहां भाजपा भिवंडी  जिलाध्यक्ष   संतोष शेट्टी और उनके साथ भिवंडी भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने   यात्रा का भव्य स्वागत किया इस यात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया। यात्रा भिवंडी पहुंचने के बाद साईं बाबा, कल्याण नाका, से होकर धामणकर नाका ,दीवान शाह दरगाह पहुंची  वहां पहुंचकर  दरगाह पर चादर चढ़ाई गई तथा बाबा की दरगाह का दर्शन किया गया ।उसके बाद केजीएन चौक पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा के माध्यम से नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय को अनेक सरकारी सहायता योजना की जानकारी देकर राज्य की भाजपा सरकार के 3 वर्ष के कामकाज की जानकारी जनता के समक्ष दी गई। इस संवाद यात्रा में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी,  महामंत्री सिकंदर शेख, एजाज देशमुख, अब्दुल करीम ,प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी रशीद, प्रदेश कार्यालय मंत्री फारुख पठान, फरहान सिद्दीकी ,शहर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जफ़र शेख, महिला अध्यक्ष नुसरत शेख ,महासचिव अभिजीत नडार, भिवंडी स्वच्छ भारत अभियान योजना संयोजक नजीर मंसूरी, तैयब अली,  तोहीद शेख, जलील हाशमी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उक्त  संवाद रथ यात्रा में शामिल थे ।

Post a Comment

Blogger