Ads (728x90)

समस्तीपुर हिंदुस्तान की आवाज़ राजकुमार राय

समस्तीपुर:- जिले के सतमलपुर टोला निवासी रामवतार सिंह कुशवाहा के पुत्र अभिनन्दन कुमार का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) में अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ। अभिनन्दन कुमार ने अपनी काबिलियत के बल पर उस मुकाम को हासिल किया। वहीँ  जिसे लाखों करोड़ो में कोई एक ही कर पाता है। अभिनन्दन के पिता रामवतार सिंह एवं माँ मलिंदी सुमन ने बताया कि अभिनन्दन शुरू से ही मेधावी रहा हैं। उसने आर के मिशन में सरवोच्य स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया था। बाद में उसने आई आई टी खड़गपुर से एमटेक किया। उसका इसरो में कैम्पस सलेक्शन हुआ है।

Post a Comment

Blogger