Ads (728x90)

मंबई। साल 1993 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए बम धमाके के मुख्य आरोपी और दाऊद के बेहद करीबी माने जाने वाले फारुक टकला को सीबीआई ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है। फारुख को  दाउद इब्राहिम का दाया हाथ माना जाता है। दरअसल फारुक पर साल 1993 में बम ब्लास्ट के बाद साल 1995 में रेड़ कॉनर नोटिस जारी किया था, जिसेक बाद वो भारत से भाग गया था। गुरुवार सुबग फारुक एयर इंडिया के विमान से मुंबई लाया गया, जिसके बाद उसे सीधे सीबीआई ऑफिस ले जाया गया। वहीं अब सीबीआई उसे टाडा अदालत में पेश करेगी और उसकी कस्टडी लेने की कोशिश करेगी।

सीबीआई को फारुक से कई और जानकारी मिलने की उम्‍मीद है। सीबीआई फारुक से और साथियों और दाऊद से जुड़ी जानकारी निकालने की कोशिश करेगी। बात दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन और 1993 मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम भारत आने को तैयार है। वापसी के लिए उसने कुछ शर्तें भी रखी हैं जिसे भारत सरकारस्वीकार नहीं कर सकती। मुंबई के ठाणे कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए दाऊद के भाई इकबाल इब्राहिम कासकर के वकील केसवानी ने कहा था कि दाऊद की मांग है कि उसे सिर्फ मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाए क्योंकि वह सबसे सुरक्षित है।

12 मार्च, 1993 को दोपहर करीब 1.29 बजे मुंबई की एयर इंडिया बिल्डिंग, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, झावेरी बाजार, होटल सीरॉक और होटल जुहू सेंटर पर एक के बाद एक 12 धमाके हुए। इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई और 700 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। फारुक टकला मुंबई धमाकों में दाऊद इब्राहीम के साथ मुख्य आरोपी है, उसे दाऊद का काफी करीबी माना जाता है। उसपर 1993 में मुंबई के सीरियल धमाके की साजिश रचने का आरोप है। भारत की अपील के बाद 1995 में टकला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

Post a Comment

Blogger