Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। मरीजों के  जखम सीलने व टाका लगाने  (सुचर) धागा  के अवैध  कारखाने पर केंद्रीय अन्न व औषध विभाग के  अधिकारियों ने  तालुका पुलिस स्टेशन की  सहायता से  छापा मार कार्रवाई की है । उक्त  छापेमारी में  लगभग  १० लाख रुपये कीमत का (सुचर) धागा बनाने वाले सामग्री सहित  धागा का बंडल जब्त कर लिया है तथा  कारखाना सील कर दिया है।   केंद्रीय अन्न व औषध विभाग के  अधिकारी डॉ.विजयसिंह करवासरा (३८) की फरियाद पर भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच शुरू कर दिया है।  पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एजाज अहमद अफसर, इम्तियाज अब्बास अहमद शेख, सरफराज अहमद अबझार अहमद यह तीनों  आरोपी धारावी, मुंबई क्षेत्र स्थित रहते हैं तथा मोहमंद झीशान निसार अहमद मवाई (निवासी . कुंदा प्रतापगड, उत्तरप्रदेश) इस प्रकार कुल चारों आरोपियों के नाम हैं।उक्त  चारों  आरोपियों के  फरार  होने की जानकारी  पुलिस स्टेशन द्वारा दी गई है। पुलिस  सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त  आरोपियों ने  भिवंडी तालुका के  सावंदे गांव के   साईनाथ कंपाउंड में  एक गाले में  मरीजों के  जखम सिलाई के लिए  लगने वाले  (सुचर) धागा का  कारखाना अन्न व औषध प्रशासन की अनुमति लिए बगैर  अवैध रूप से  संचालन कर रहे थे। धोखादायक बाब यह है कि  इस कारखाने में  देवनार सलाटर  हाउस में  मृत जनावरों की  आतडी लाकर प्रोसेसिंग करते थे।  उसके बाद  स्लायशिंग मशीन द्वारा  काटकर उसपर विविध प्रक्रिया  कर उसे सुखाकर उसपर ग्रायडर से पॉलिश करके इस धागा को क्रोमिस्क सोल्युशन में  रंग देकर धागे को प्लास्टिक पाउच में  पॅक कर उसे निजी अस्पतालों में  अवैध रूप से  विक्री करते थे। जबकि  यह (सुचर) धागा मरीजों के  जखम सिलाई करने के लिए उपयोग किया जाता है जो    हानिकारक है यह जानकारी  अन्न व औषध प्रशासन के अधिकारियों ने दी।इसी दरम्यान उक्त  अवैध  कारखाने की समाचार द्वारा   वरिष्ठ पुलिस  निरीक्षक विलास चौघुले को  जानकारी मिली थी।  इसी के अनुसार सपुनि.राजीव पाटिल, पु.ना. भरत शेगर,अनिल महाजन, कैलाश वाढविंदे,राजेंद्र शेंडे तथा केंद्रीय अन्न व औषध विभाग के  अधिकारी प्रवीण जगताप, शशी पोल, ठाणे विभाग के  निरीक्षक स.मो.राठोड आदि ने  छापेमारी कर इस अवैध संचालित   कारखाने को सील कर लगभग  १० लाख रुपये कीमत का (सुचर) धागा बनाने वाली  मशीनरी सहित  धागा का बंडल जब्त कर लिया है। उक्त मामले की विस्तृत जांच   एपीआय राजीव पाटिल कर रहे हैं।   

Post a Comment

Blogger