Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  बंगललादेश से  अवैध रूप से  भारत में  प्रवेश करते हुए  भिवंडी शहर के  हनुमान टेकडी क्षेत्र की  वेश्या बस्ती में वेश्यावृत्ति  करने वाली चार बंगलादेशी महिलाओं को  ठाणे मानवी वाहतुक प्रतिबंधक शाखा पथक ने छापामार कार्रवाई  गुरुवार रात  की है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रुमा फारुख शेख (27 ),रुकीया जलाल शेख (26),नाजमा कबीर शेख (27 ),रत्ना हनीफ शेख (38) नामक गिरफ्तार  की गई  बंगलादेशी महिलाओं के नाम हैं।गौरतलब है कि  शहर के  हनुमान टेकडी क्षेत्र स्थित बडे पैमाने पर देहव्यापार करने वाली महििलाओं की बस्ती  जहां पूर्व  एक महीने से  कोठा मालकिन संगीता व सामलू सेठानी की खोली में  चार बंगलादेशी महिला भारत में  प्रवेश कर जिनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं यह चोरीछुपे रहकर वेश्यावृत्ति करती थी।इस संंदर्भ में जानकारी  ठाणे आयुक्तालय के  मानवी वाहतुक प्रतिबंधक शाखा पथक के  वरिष्ठ पुलिस  निरीक्षक रविंद्र दौंडकर को खबरी के माध्यम से मिली थी।  इसी के अनुसार  एएचटीसी पथक के  एपीआय सतिश वालके ,एएसआय राजू महाले ,टी.आर.वाघमोडे ,पुह.वी.डी.पवार ,विजय बडगुजर,राजू जोगी ,महिला पुना.अंशीता मिसाल ,बेबी म्हशाल ,सरस्वती कांबले आदि पुलिस  पथक ने देर रात के समय उक्त  वेश्या अड्डा पर  छापा मारकर अवैध रूप से  वेश्यावृत्ति करने वाली  चारों  बंगलादेशी महिलाओं को हििरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। उक्त  प्रकरण में  भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में  मामला दर्ज कर लिया है तथा  शुक्रवार  को भिवंडी न्यायालय में पेश किया  जिसे मा न्यायालय ने  चारों  महिलाओं को  २ अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। 

Post a Comment

Blogger