Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी शहर  से सटे  सोनाले औद्योगिक क्षेत्र में  सोमानी सिंथेटिक्स प्रा.लि.नामक अत्याधुनिक पावरलूम  कारखाना संचालित है जिसमें  बुधवार की सुबह   भीषण आग लगने की घटना घटित हुई है । उक्त  आगजनी में  कारखाने में भारी मात्रा में  रखा हुआ  कपडा  लाखो रुपये का  पावरलूम  सामग्री   जलकर खाक खाक हो गई है।बतादें कि  सोनाले औद्योगिक क्षेत्र के  कृपा  कंपाउंड में  ललित सोमानी का सोमानी सिंथेटिक्स प्रा.लि.नामक पावरलूम  कारखाना है। उक्त कारखाने के  अत्याधुनिक पावरलूम  में सुबह के समय   अचानक आग लग गई। जो कुछ ही  क्षण में आग ने  उग्ररुप धारण कर लिया और संपूर्ण कारखाने के पावरलूम  सामग्री,कच्चा तथा तैयार कपडा जलकर खाक हो गया है। उक्त  आगजनी की जानकारी  मजदूरों ने  भिवंडी अग्निशमन  दल व तालुका पोलिस स्टेशन को दी, जानकारी प्राप्त होते ही   अग्निशमन दल के  दो वाहन तत्काल प्रभाव से  घटनास्थल पर  पहुंच कर  आग को  नियंत्रित किया । परंतु   आग लगने का कारण समाचार लिखे जाने तक  स्पष्ट नहीं हुआ।  आग लगते ही  कारखाना के मजदूर  बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे जिससे कोई   जखमी नहीं हुआ। उक्त आगजनी में  ४० लाख रुपये का  पावरलूम सामग्री सहित  कच्चा तथा तैयार कपडा  जलकर खाक हो गया है। उक्त आगजनी की घटना  का यामला तालुका पुलिस स्टेशन ने दर्ज कर लिया है ।  

Post a Comment

Blogger