Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन
भिवंडी।  समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी के आदेशानुसार भिवंडी जिलाध्यक्ष शाने रब खान द्वारा भिवंडी में नियाज नेशनल स्कूल के प्रांगण में  खंडूपाडा स्थित प्रशिक्षण शिविर  आयोजित किया गया। उक्त शिविर में अबु आसिम आजमी, मेराज सिद्दीकी, अब्दुल कादिर चौधरी, रमाशंकर तिवारी, गटनेता मुंबई मनपा रईस शेख, नगरसेविका व मुंबई महिला अध्यक्षा रूखसाना सिद्दीकी, श्री दुबे, लल्लन यादव, राजेन्द्र बहादुर यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उक्त सभी मान्यवरों का भव्य स्वागत व परिचय भिवंडी जिलाध्यक्ष शाने रब ने किया, तथा जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी को  संगठित करने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त अवसर पर अबु आसिम आजमी आदि वक्ताओं ने कहा कि दोस्तो भाजपा के शासन काल में आज देश  की आर्थिक स्थिति कैसी है यह किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है। प्रधानमंत्री से लेकर मूख्यमंत्री  आदि तक पूर्व से आज तक केवल देश की जनता को अच्छे दिन आएंगे और  सबका साथ सबका विकास के नारे से काम चलारहे हैं बल्कि इनका चल रहा है जो आज देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इनकी नीतियों के कारण देश का किसान, बुनकर, गरीब मजदूर आदि सभी वर्ग के लोग परेशान हैं जिसमें अधिकांश तो भुकमरी के कगार पर हैं। उद्योग बंद हो रहे हैं जिसकारण बेरोजगारी की दर में बढ़ोतरी हुई है विशेष रूप से शिक्षित नव जवानों को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। परिणामस्वरूप आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान व अन्य आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला  समाप्त करने के लिए ही प्राथमिकता दे रहे हैं। इस गंभीर परस्तिथि में भी साहब के पास मानव जैसे देश की सुखशांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था है ही नहीं परंतु योजनाओं की घोषणा आज भी बदसूरत जारी है। इसलिए आज देश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं जिसकारण इनका जनाधार दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। आप लोगों को पता है कि आगामी 2019 में लोकसभ  तथा विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसकी तैयारी हमे अभी से करना है। इसीलिए पधाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जागरूक करने तथा संगठित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है तथा आगामी 19 जनवरी को भिवंडी में  सपा का विशाल  जनसभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर भिवंडी जिलाध्यक्ष शाने रब खान ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा शिविर को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास करने वाले अरफात शेख, मुनव्वर शेख, आफाक फारूकी, महिला नेत्री सुग्गी देवी यादव,  अरविंद यादव, डॉ अशोक कुमार मौर्य, अबु ताहिर आजमी,  शमीम अंसारी,इस्माईल रंगरेज,  मनोज यादव, सुभाष यादव,अब्दुर्रहमान तारिक आदि को बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन अहसान खान ने किया।   

Post a Comment

Blogger