Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। मंडलीय अस्पताल में एक अधेड़ महिला का शव  मिलने से सनसनी फैल गया। शव को देखने वालों की जहां भीड़ जमा हो गई थी। वहीं उसकी काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 65 वर्ष के आसपा होनी बताई जा रही है। शिनाख्त महिला का शव मर्चरी रखवा दिया गया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है तथा वह कहां की रहने वाली है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं कुछ लोगों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि उक्त महिला विंध्याचल के पक्का घाट पर भिक्षा मांगती थी लगभग दो या तीन दिन पहले  महिला को चोट लग गया था। जिसे स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर फोन कर के जिला अस्पताल भिजवाया था। संभावना जताई जा रही है कि उपचार के ही दौरान उसकी मौत हो गई होगी।

Post a Comment

Blogger