Ads (728x90)

प्रतापगड, हिंदुस्तान की आवाज़, प्रमोद श्रीवास्तव

प्रतापगढ-मानधाता बाजार निवासी भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य के घर रविवार रात कुछ लोगों ने फायरिंग की। आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंची और दो आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट की गई है।
भाजपा नेता कुंदन सिंह रविवार रात करीब 10 बजे अपने घर पर थे। आरोप है कि नौ लोग रात में असलहे लेकर उनके घर पहुंचे और फायर करने लगे। आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस पहुंची तो फायर कर रहे लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। उनके पास दो तमंचे और पांच कारतूस भी बरामद किया। बाद में एक और आरोपित पकड़ा गया। कुंदन ने अकोढ़िया निवासी सगे भाई शक्ति सिंह व शिवा सिंह, अहिना के गजेंद्र सिंह, सहिजनपुर के दीपक सिंह को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों शक्ति सिंह, शिवा सिंह और गजेंद्र सिंह को जेल भेज दिया। एसओ एमपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिन से तनातनी चल रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Blogger