Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  दो छह  वर्षीय चचेरी भतीजी को चाकलेट बिस्कुट का लालच  दिखाकर उनके साथ अनेकोबार  अमानुष अत्याचार करने की सनसनीखेज  घटना  भिवंडी तालुका के  जुनांदुर्खी गांव में घटित हुई थी  । उक्त अमानुष   अत्याचार प्रकरण में  विकास काशिनाथ पाटिल  (२३) व विनायक काशिनाथ पाटिल  ( २० निवासी . जुनांदुर्खी  ) इन दोनों  नराधम भाइयों के विरुद्ध  गत शनिवार की  रात्रि  तालुका पुलिस स्टेशन ने  बलात्कार का मामला  दर्ज कर लिया था जो फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त  दोनों सगे  भाइयों ने  छह वर्षीय दो चचेरी भतीजी को चाकलेट बिस्कुट का लालच दिखाकर  इनके साथ  अनेकोबार  अमानुष  अत्याचार करने  की शिकायत के अनुसार     तालुका पुलिस ने उक्त दोनों भाइयों के विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कर  विस्तृत जांच कर रहे एपीआय राजीव पाटिल ,पुह.भरत शेगर,जयेश मुकादम ,राजेश शेंडे ,कैलास वाढविंदे आदि  समाविष्ट  पथक ने अथक प्रयास कर योजनाबद्ध तरीके से  दोनों  नराधम भाइयों को  रात्रि गिरफ्तार कर बुधवार को  ठाणे जिला सत्र न्यायालय में पेश किया  था।  जिसे मा न्यायालय ने  २३ जनवरी तक पुलिस  हिरासत में रखने के लिए आदेश दिया है ।

Post a Comment

Blogger