Ads (728x90)

-छह दिन पहले पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया था

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी 

मीरजापुर। आनलाइन सर्वे के नाम पर लाखों निवेशको से करोड़ों रूपये कि वसूली कर फरार होने वाली कंपनी के निदेशकों पर धीरे-धीरे कोर्ट का शिकंजा कसता जा रहा है। 6 दिन पहले कोर्ट ने श्रीराम सर्वे कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल चंद्र प्रभा देवी, सुशील कुशवाहा और रुचि केशरवानी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिस पर रविवार को जिगना पुलिस ने बिहसड़ा कला गांव से श्रीराम सर्वे कम्पनी की निदेशिका चन्द्रप्रभा कुशवाहा पत्नी राम नरेश को प्रभारी निरीक्षक जिगना थाना मनोज कुमार सिंह ने महिला आरक्षी के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बताया जा रहा कि न्यायालय द्वारा धारा 419, 420, 120, बी तथा 66 आईटी एक्ट के तहत वारंट जारी किया गया था। जिसके तहत उनकी गिरफ्तारी की गई है। इसी मामले में फरार आरोपी सुशील कुशवाहा व रूची केशरवानी की भी तलाश जारी है। बता दे कि 2011 श्रीराम सर्वे देश के चुनिंदा सर्वे कंपनियों में से एक थी। जिसको जिगना थाना अंतर्गत बिहसड़ा इलाके के सुशील कुशवाहा ने शहर के नारघाट में श्रीराम सर्वे कंपनी नाम से खोला था। कंपनी ने सर्वे के नाम पर हजारों लोगों को लालच देकर करोङो की ठगी कि थी। उस दौरान सदस्य बनाने के नाम पर 3500 सौ रूपये जमा करवाये जाते थे। इसके बाद हर सप्ताह सर्वे के नाम पर पहले 500 सौ रुपया कंपनी देने का वादा करती थी। फिर सदस्यों को कंपनी महीने में 50 हजार रुपये से अधिक रकम कमाने का लालच देती थी। इसके अलावा हर सदस्य किसी अन्य को सदस्य बनाने पर 250 सौ रूपया अलग से कमीशन दिया जाता था। सर्वे में भारी मुनाफा देख देश भर से लाखों लोगों ने कंपनी में पैसा लगाया। कई महीनों तक कुछ रुपया देने के बाद अचानक कंपनी बंद कर सुशील कुशवाहा सहित सभी निदेशक फरार हो गए थे। कंपनी बंद कर इसके निदेशक मंडल सहित अन्य जिम्मेदारों के अचानक लापता होने कि जानकारी मिलते ही निवेशको में हड़कंप मच गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। इतना ही नहीं मामले में सुशील कुशवाहा कि गिरफ्तारी भी हुई थी। मगर जमानत पर छूटने के बाद से ही सुशील कुशवाहा सहित सभी कंपनी के निदेशक भूमिगत हो गए। मीरजापुर कोर्ट में हाजिर नही होने पर अदालत ने कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कम्पनी की निदेशिका चन्द्रप्रभा कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

Blogger