Ads (728x90)

-पोषण मिशन पखवाड़ा प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ


मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी 

मीरजापुर। प्रदेश सरकार के निर्देशन में सोमवार को कलेक्टेªट परिसर में बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में राज्य पोषण मिशन पखवाड़ा अन्र्तगत पोषण मिशन प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का फीटाकाट कर शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बनाये गए पोषाहार के विभिन्न पकवानों का निरीक्षण करते हुए उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कहा प्रत्येक महिलाएं को भी इस बारे में बताया जाये ताकि वे उसका सेवन अपने व बच्चों को करायें। उन्होंने कहा कि किशोरियों व गर्भवती माताओं को दिया जाने वाला पोषाहार तथा अन्य पोषण युक्त आहार के बारे में लोगों को जानकारी दी जाये। अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दिये जाने के लिए है। ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा सके। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा परियोजना के बारे मेें विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी आगामी 30 दिसंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में परिवार कल्याण विभाग, विकास खंड सिटी में संचालित नैपकीन परियोजना, व बेसिक शिक्षा विभाग, आदि के स्टाल लगाये गये थे। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम के अलावा सुपरवाइजर सुभद्रा कुमारी सहित आंगनवाड़ी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Blogger