Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।शहर के  पदमानगर क्षेत्र वरालदेवी मंदिर के पास स्थित  प्रसिद्ध स्वामी अय्यप्पा मंदिर में  छत्तीसवां  महापूजा व अन्नदान कार्यक्रम का  आयोजन किया गया । उक्त अवसर पर  कांजूरमार्ग  स्थित  मिनी शबरी मले स्थित के स्वामी लक्ष्मण नंबियार की  उपस्थिति में बडे उत्साह के साथ  धार्मिक पुजाविधि होमहवन किया गया।स्वामी अय्यप्पा सेवा समिति  द्वारा आयोजित   इस  पूजा व अन्नदान कार्यक्रम में  हजारो भक्तों सहित  ठाणे महानगरपालिका की  महापौर मीनाक्षी शिंदे, पूर्व  महापौर भिवंडी मनपा विलास आर.पाटिल,आरपीआय शहराध्यक्ष महेंद्र गायकवाड,भाजपा महिलाध्यक्षा ममता परमाणी आदि सहित  सैकडो भाविक उपस्थित थे। विविध धार्मिक कार्यक्रम के बाद  सायंकाल गुरुनारायण यक्षगान मंडली ने  तुलू भाषा ' में  भगवती क्षेत्र महत्ये ' या नाटक का  आयोजन किया गया था .मंदिर के  धर्मदर्शी विश्वनाथ शेट्टी,आर्चक सतीश भट,गुरुस्वामी सुरेश गुरुस्वामी के  नेतृत्व में  संपूर्ण दिवसभर जारी रहने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में  हजारो भक्तों ने  अन्न दान का लाभ उठाया.तथा उक्त   कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  स्वामी अय्यप्पा सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष एम शेट्टी के  मार्गदर्शन में  असंख्य पदाधिकारी,कार्यकर्तााओं ने अथक प्रयास किया।   

Post a Comment

Blogger