Ads (728x90)

-2800 बच्चियां बनाई गयीं पावर एंजेल

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्कूलों में शक्ति परी (पावर एन्जेल) से सम्बन्धित कुल 269 पत्रावली व फार्म वितरित किये गये तथा समस्त प्रधानाचार्य, प्रबन्धक को उक्त योजना से अवगत कराया गया। बांटे गये फार्म में कोतवाली शहर में 22, कोतवाली कटरा में 22, थाना विन्ध्याचल में 23, कोतवाली देहात में 22, थाना चील्ह में 15, थाना कछवां में 20, थाना पड़री में 15, थाना लालंगज में 20, थाना हलिया में 15, थाना जिगना में 15, थाना चुनार में 20, थाना अदलहाट में 15, थाना जमालपुर में 15, थाना अहरौरा में 15 व थाना मड़िहान में 15 फार्म वितरित किये गये। जनपद में विभिन्न स्कूलों के माध्यम से कुल 2800 पावर एन्जेल के आवेदन पत्र भरे गये हैं। इसके पूर्व मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ  व पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में प्रदेश में चलाये गये नारी सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रबन्धक से सम्पर्क कर परी शक्ति योजना के विषय में विस्तार से उन्हें बताया गया तथा छात्राओं को भी इस सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी। बताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक महत्वाकांक्षी योजना प्रारम्भ की गयी है। जिसको शक्ति परी पावर एन्जेल का नाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के साथ ही साथ उनमें आत्मविश्वास जगाना है। योजना में चयनित कुछ छात्राओं को शक्तिपरी के रूप में चिन्हित किया जायेगा तथा उनको विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया जायेगा। इसके साथ ही उनको कुछ अधिकार एवं कर्तव्य भी प्रदान किये जायेंगे। इस प्रकार से बनायी गयी शक्ति परी (पावर एन्जेल) 1090 (वूमेन पावर लाईन) व पीड़ित महिलाओं के बीच की कड़ी के रूप में कार्य करेगी तथा अपने आस-पास की महिलाओं एवं बच्चियों को वूमेन पावर लाईन व उसकी कार्यप्रणाली के बारे में बतायेंगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के निमित्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वूमेन पावर लाइन 1090 की स्थापना की गयी, यह सेवा चैबीसों घंटे निरन्तर कार्य कर रही है। जिसके अत्यन्त सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं और इस सेवा से महिलाओं, लड़कियों में सुरक्षा की भावना बलवती हुई है। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से किसी भी महिला, लड़की द्वारा मोबाइल फोन द्वारा 1090 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। इसमें आपकी पहचान गोपनीय रखे जाने के साथ आपको किसी थाने या चैकी पर नहीं बुलाया जायेगा, आपकी काल महिला पुलिस अधिकारी द्वारा ही सुनी जायेगी, समस्या के समाधान तक हम आपके सम्पर्क में रहते हैं। 1090 पर सिर्फ महिलाओं द्वारा ही शिकायत दर्ज की जाती हैं। पांवर एन्जिल अर्थात शक्ति परी जिन्हें विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा प्राप्त है। वीमेन पॉवर लाइन के अन्तर्गत पुलिस एवं समाज के मध्य एक कड़ी के रूप में स्कूल एवं कालेज की छात्राओं को शक्ति परी के रूप में जोड़ा गया है, जिनका मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति समाज में एक विशेष भूमिका निभाना है। प्रदेश के अधिकांश स्कूल एवं कालेजों की अधिकतर छात्राओं को शक्ति परी बनाने का निर्णय लिया गया ताकि वे शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ स्वयं सशक्त होकर महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण में एक अहम भूमिका निभा सकें। यह पूर्णतया एक सामाजिक सेवा है। शक्ति परी बनाये जाने की अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। तदोपरान्त ये सेवा स्वतः समाप्त मानी जायेगी। महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक करेंगी। पीड़िता को किसी भी शिकायत के सम्बन्ध में वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में जानकारी देकर शिकायत दर्ज करायेंगी।




Post a Comment

Blogger