Ads (728x90)

नागपुर, 19 दिसंबर: महाराष्ट्र के शहरी विकास राज्य मंत्री रंजीत पाटिल ने बताया कि रायगढ़ जिले के पनवेल के पास स्थित हेदुटणे गांव को आवासीय दर्जा देने के लिए विकास योजना तैयार कर ली गई है। उस क्षेत्र को लोकबस्ती क्षेत्र दिखाने की वजह से थोड़ी मुश्किलें आ रही हैं। यह प्रक्रिया में राजस्व विभाग द्वारा उस क्षेत्र की गुणवत्ता के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

सदस्य प्रशांत ठाकुर ने हेदुटणे गांव के आवासीय दर्जा देने के संबंध में पूछे गए प्रश्न जवाब देते हुए श्री पाटिल ने कहा कि यद्यपि हेदुटणे गांव राजस्व क्षेत्र है, लेकिन राजस्व अभिलेखा के अनुसार हालांकि ये गांव लोकबस्ती का क्षेत्र नहीं है, फिर भी सिडको विकास परियोजना ने अपनी विकास योजना इस लोकबस्ती का क्षेत्र नहीं दिखाया है, सिडको का प्रस्ताव 22 सितंबर, 2017 को मंजूरी के लिए रखा गया। इस परियोजना के विकास के लिए निदेशक, महाराष्ट्र निगम, पुणे की राय और प्रतिक्रिया मांगी गई है।

श्री पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार इस सम्बन्ध में उचित निर्णय लेगी। मुंबई स्थित ग्रामीण जमीन, कोलीवाड़ा के सम्बंध में भी सकारात्मक विचार किया जाएगा। इस चर्चा मर सदस्य प्रशांत ठाकुर, आशीष शेलार, योगेश सागर आदि ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

Blogger